फिरोजाबाद फिरोजाबाद में हुआ स्वास्थ्य मेले का आयोजन,नौ ब्लॉकों में लगाये जायेंगे मेले

फिरोजाबाद में कोई भी बीमार न हो इसका संकल्प लिया विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने
फिरोजाबाद पिछले साल की गलतियां नही दुहराना चाहता है,फिरोजाबाद में हुई थी सैकड़ों मौते
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संचारी रोगों की रोकथाम की प्रदर्शनी का किया था अवलोकन
बृजेश पाठक के निर्देश पर हो रहा है मेले का आयोजन
प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है योगी 2.0 सरकार
फिरोजाबाद ।
आजादी के 75 साल बाद आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है
अमृत महोत्सव में जनपद फिरोजाबाद की पूरी 9 ब्लॉक में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में विकासखंड टूंडला में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें जनप्रतिनिधि विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया । मेले में विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने विकलांग लोगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया साथ ही संचारी रोगों की रोकथाम के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया कि किस तरह से संचारी रोगों पर काबू पाया जा सकता है
बताते चलें पिछले वर्ष इन्हीं दिनों में फिरोजाबाद में रहस्यमई बुखार और डेंगू बुखार से सैकड़ों लोगों की व सैकड़ों बच्चों की मौत हुई थी जिसमें प्रदेश व देश के डॉक्टर की टीम ने फिरोजाबाद में महीनों डेरा डाले रखा था ।
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्वयं फिरोजाबाद के हॉस्पिटल का दौरा किया था और चाक चौबंद व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निर्देश भी जारी किए थे । पिछले वर्ष की पुनरावृत्ति ना हो इसको दृष्टिगत रखते हुए जनपद के पूरे 9 ब्लॉक में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है मेलों के माध्यम से जमीनी स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे कोरोना के चौथी लहर पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके ।
कार्यक्रम में प्रेमपाल सिंह धनगर वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार प्रेमी ने प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुचाने के लिए व अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुचाने लिए अपने अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए ।
वहीं जनप्रतिनिधि प्रेमपाल सिंह धनगर ने ब्लॉक पर अच्छा कार्य करने वाले सी एच ओ को लैपटॉप,गांव में खेलकूद किट का वितरण किया जिससे पूरे गांव के युवा खेलकर अपनी प्रतिभा निखार सके
आशा कार्यकर्ताओं को धूप में काम करने के लिए छाता का वितरण किया गया साथ ही साथ बाल विकास पुष्टाहार योजना के अंतर्गत 3 महिलाओं को जो गर्भवती थी उन्हें पुष्टाहार देने की योजना प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने चला रखी है उसके बारे में लोगो को बताया गया ।
3 महीने की तीन गर्भवती महिलाओं को उनकी गोद भराई भी की गई ताकि विधानसभा की जनता को संदेश जा सके के गर्भवती महिलाओं की भी प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ बहुत ख्याल रखते हो
121 विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर व अन्य विजुअल
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
फिरोजाबाद

Subscribe to my channel


