Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : *कार्डधारियों का आरोप, राशन मांगने पर डीलर देते हैं गाली, बीडीओ ने कही ये बात*

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट:

कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेलियाबांध और तेलियानिजामत गांव के दर्जनों कार्डधारि‍यों ने राशन की मांग को गुरुवार को हंगामा किया। डीलर रामजी राम पर पिछले तीन-चार महीने से राशन नहीं देने का आरोप लगाया। कार्डधारियों ने कहा कि राशन की मांग करने पर कहा जाता है कि अभी उठाव नहीं किए हैं। कुछ लोगों को डीलर राशन दे चुके हैं। काफी लोगों को अभी भी नहीं मिला है। लाभुकों ने बताया कि बुधवार को राशन लेने दुकान आने पर डीलर घर पर नहीं थे। फोन से संपर्क करने पर गाली गलौज करने लगे।

लाभुकों ने आरोप लगाया कि डीलर द्वारा राशन का उठाव कर उसकी कालाबाजारी की जा रही है। कार्डधारी लाभुक प्रमिला देवी, नीलम देवी, लीलावती देवी, पार्वती देवी, संगीता देवी, पानपति देवी, नैनवास देवी, धनेशरी देवी, दुलारी देवी, जगनारायण साव, रजली देवी, उषा देवी, जोहरा बीबी सहित कई अन्य लाभुकों ने डीलर पर तीन से पांच महीना तक राशन नहीं देने का आरोप लगाया। विभाग के पदाधिकारियों से डीलर का लाइसेंस रद्द करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

इस बारे में पूछे जाने पर डीलर ने कहा है कि बचे सभी लाभुकों को रविवार तक राशन का वितरण कर दिया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी ने कहा कि पब्लिक को जब दिक्कत होती है, तब मेरे पास आवेदन क्यों नहीं देते हैं। आवेदन मिलने के बाद ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मैं दिनभर प्रखंड कार्यालय में ही रहता हूं।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com