BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवजॉब और करियरदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिहारराजनीतीव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं प्रेरणास्रोत पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह आयोजित

महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं प्रेरणास्रोत पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह आयोजित

Spread the love

महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं प्रेरणास्रोत पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह आयोजित

सहरसा विकास कुमार प्रभारी सहरसा

भारतीय जनता पार्टी जिला सहरसा के तत्वावधान में भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा में जिला संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अति पिछड़ा आयोग के सदस्य स्वदेश कुमार यादव रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री भैरवानंद झा ने किया। कार्यक्रम में सहरसा की मेयर बेन प्रिया, जिला उपाध्यक्ष रिंकी देवी, मनोज यादव, जिला मंत्री पंकज पाठक, अरविंद भगत, विपिन कुशवाहा, मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सिन्हा, जिला प्रवक्ता अभिषेक पांडे, दिनेश यादव, महिलामोर्चा अध्यक्ष सुगमनी देवी, अखिलेश सिंह, संजय साह, राकेश सिंह, ललन कुमार, मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार बिट्टू, विष्णु देव मुखिया, किशोर शाह, नवीन कुमार साह,सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संगोष्ठी के दौरान महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं भाजपा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और एकात्म मानववाद के सिद्धांत को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को अपना लक्ष्य बनाया। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com