Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ट्रक के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद ट्रक के अंदर तहखाना में छुपा कर रखी थी 30 लाख की शराब

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ट्रक के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद ट्रक के अंदर तहखाना में छुपा कर रखी थी 30 लाख की शराब

Spread the love

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

सहरसा पुलिस और एलटीएफ की टीम को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जहां अनुराचल प्रदेश से निकली शराब की बड़ी खेप सुपौल होते सहरसा के रास्ते मधेपुरा जा रही थी जहां सहरसा पुलिस ने सहरसा में ही उसे धर दबोच लिया जब ट्रक की जांच की गई तो एक बड़ा खुलासा हुआ राजस्थान नंबर के 12 चक्के वाली ट्रक के तायखाना अंदर बना हुआ था जब उस तहखाने में नजर डाली गई तो सभी पुलिसकर्मी अचंभित हो गए वह सोच में पड़ गए कि शराब कारोबार आखिरकार इतनी तेज कैसे हो सकते हैं अंदर जब देखी गई तो भारी मात्रा में विदेशी शराब की कार्टून नजर आई वहीं एसपी लिपि सिंह ने इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सहरसा पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी है तकरीबन 30 लाख की शराब बरामद की गई है शराब की कुल मात्रा 5706 बताया जा रहा है उन्होंने बताया है कि जल्द ही शराब कारोबारियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी फिलहाल अभी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की गई है उन्होंने बताया कि सहरसा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप सहरसा होकर गुजर रही है जिसके बाद कार्रवाई की गई पटुआहा में पुलिस को पहले से ही तैनात कर दिया गया ट्रक को देख उसे रोका गया और फिर जांच की गई जांच में जिसके बाद शराब की एक बड़ी खेप को बरामद किया गया कहने को तो बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी कानून लागू है और ऐसे में बिहार में लगातार शराब की बरामदगी होती हुई दिख रही है वही एसपी लिपि सिंह ने इसकी जानकारी सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com