Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद धनगर महासभा की बैठक

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

टूंडला 19 दिसंबर धनगर महासभा की एक बैठक ग्राम पंचायत नगला कलुआ टूंडला में हुई बैठक को संबोधित करते हुए धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भमर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मैं हर निचले पायदान पर खड़े आम आदमी को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है परंतु धनगर समाज को धनगर जाति प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश 24 जनवरी 2019 को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है लेकिन जिलाधिकारी महोदय फिरोजाबाद द्वारा शासनादेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है धनगर समाज पूरे प्रदेश में प्रमाण पत्र पाने के लिए धरना प्रदर्शन तथा भूख हड़ताल कर रहे हैं परंतु प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र नहीं जारी किए जा रहे हैं धनगर समाज जिले के सभी मंत्री, विधायक, सांसद को भी जाति प्रमाण पत्र जारी कराए जाने के लिए ज्ञापन दे चुका है फिर भी जिलाधिकारी शासनादेश की अवज्ञा कर रहे है यदि धनगर समाज को जिलाधिकारी प्रमाण पत्र जारी नहीं करते हैं तो धनगर समाज धरना प्रदर्शन करेगा और प्रमाण पत्र पाने के लिए सांसद, मंत्री, विधायक के आवास पर प्रदर्शन कर मांग करेगा यदि सरकार धनगरों के हक दिलाने में हींला हवाली करती है तो धनगर समाज चुनाव में बहिस्कार करने का वाध्य होगा| सभा की अध्यक्षता करते हुऐ रामगोपाल धनगर (प्रधान) ने कहा कि धनगर प्रमाण पत्र सरकार अविलंब जारी करने की पहल करें| संचालन मनोज धनगर ने किया बैठक में अमर सिंह, सौदान सिंह, धर्मपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह धनगर, गिर्राज सिंह धनगर, तारा सिंह धनगर चंद्रपाल सिंह धनगर बच्चू सिंह धनगर, सोनम धनगर, रेखा धनगर, कामना, पुनीत धनगर, कुलदीप धनगर, अजय धनगर, मोहन लाल धनगर, वीरेंदर धनगर, हर्ष धनगर, मोहित धनगर, मनीष धनगर, शिव कुमार धनगर, अमर सिंह धनगर, दिनेश धनगर, दलवीर सिंह धनगर, बानी सिंह धनगर आदि लोगों ने भाग लिया|

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com