सहरसा बिहार सब इंस्पेक्टर की पुत्री ने NEET परीक्षा में मारी बाजी ऑल इंडिया में 4309 रैंक लाकर अपने परिवार का नाम किया रोशन
सब इंस्पेक्टर की पुत्री ने NEET परीक्षा में मारी बाजी ऑल इंडिया में 4309 रैंक लाकर अपने परिवार का नाम किया रोशन

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के विवाह गांव वार्ड नंबर 3 निवासी एवं सहरसा के कचहरी चौक स्थित भारे के मकान में रह रहे बिहार पुलिस रेडियो के सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त प्रमोद पाठक की पुत्री निधि कुमारी ने NEET परीक्षा में बाजी मारी है उन्होंने ऑल इंडिया में 4309 रैंक लाकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है निधि कुमारी को कुल 650 अंक आया है अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बाद निधि कुमारी को यह कामयाबी मिली है जिसके बाद उनके परिवार वालों में खुशी की लहर देखी जा रही है परिवार के सदस्य निधि कुमारी को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं वहीं निधि कुमारी के सफल होने की खबर जैसे ही उनके मोहल्ले में मिली तो मोहल्ले वासी भी उनके घर पर आकर निधि कुमारी और उनके माता-पिता को बधाई दे रहे हैं सफल अभ्यर्थी निधि कुमारी ने बताया कि वे आगे चलकर एक बड़े डॉक्टर बनना चाहती है और अपने देश का सेवा करना चाहती है उन्होंने बताया कि उनके पिता प्रमोद पाठक बिहार पुलिस में सेवा दे रहे हैं पढ़ाई के दौरान उनके माता-पिता का काफी सपोर्ट रहा आज उन्हीं के सपोर्ट के बदौलत यह कामयाबी मिली है जिसका श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और अपने शिक्षक को दी है ।
*BYTE :-* सफल अभ्यर्थी, निधि प्रिया।
*BYTE :-* सफल अभ्यर्थी के पिता, प्रमोद पाठक।

Subscribe to my channel


