Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार लूटी गई बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, लूट में उपयोग किए गए एक देसी कट्टा , चार जिंदा कारतूस भी हुआ जब्त

लूटी गई बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, लूट में उपयोग किए गए एक देसी कट्टा , चार जिंदा कारतूस भी हुआ जब्त

Spread the love

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में बीते 5 मई को हथियार के बल पर लूटी गई बाइक के साथ दो अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। एसपी लिपि सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मोटरसाइकिल लूट की घटना के बाद सलखुआ थाना कांड संख्या 107/22 दर्ज किया गया था। जिनमें धारा 394 लगाई गई थी। लूटी गई बाइक की बरामदगी के लिए सलखुआ थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया था। उनके निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर लूट की घटना में शामिल सलखुआ थाना क्षेत्र के बगेबा गांव निवासी देवेंद्र यादव के पुत्र डब्लू कुमार एवं उनके साथी खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के अलौली गांव निवासी विपत यादव के पुत्र सुशील कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जिनकी तलाशी लिए जाने पर लूट में इस्तेमाल किए गए एक देसी कट्टा और उसके चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं लूटी गई हीरो एचएफ डीलक्स बाइक को भी बरामद कर लिया गया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com