ई रिक्शा और बाईक सवार में जोड़दार टक्कर
ई रिक्शा और बाईक सवार में जोड़दार टक्कर

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*सहरसा :-* ई रिक्शा और बाईक सवार में जोड़दार टक्कर। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी। जख्मी युवक सदर अस्पताल सहरसा से DMCH दरभंगा रेफर।
*एंकर ;-* सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मुरली मध्य विद्यालय चौक के समीप आज बुधवार को देर साम में अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से 112 पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जख्मी बाईक चालक को इलाज हेतू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवर्षा राज लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया। जहां जख्मी की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने जख्मी बाईक चालक को DMCH दरभंगा रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी बाईक चालक युवक की पहचान लक्ष्मण राय के पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है जो सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद पंचायत के गंगा प्रसाद टोला वार्ड नं 6 का रहने वाला बताया जा रहा है।

Subscribe to my channel



