BreakingprobivPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवक्राइमबिहारसहरसा बिहारस्थानीय खबरें
Trending

20 वर्षीय की गोली मारकर हत्या।

20 वर्षीय की गोली मारकर हत्या।

Spread the love

Location …. saharsa (Bihar)
Report….. विकास कुमार

20 वर्षीय की गोली मारकर हत्या।

बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दोस्त ने ही अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।घटना सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर वार्ड न 11 की बताई जा रही है।वहीं सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई।मृतक युवक की पहचान अभिजीत सिंह राजपूत के रूप में हुई है।घटना को लेकर मृतक के मित्र आशीष कुमार सिंह ने बताया की आर्यन नामक युवक ने मृतक के छोटे भाई को और हमको फोन कर सूचना दिया।जब मृतक के घर पर पहुंचा तो मैन गेट खुला हुआ था और बरामदा का गेट में ताला लगा हुआ था।खिड़की से जब झांकर देखा तब पता चला जो। उनकी हत्या कर दी गई है।हत्या दो दिन पूर्व ही कर दिया था।उसके बाद वह पुलिस को सूचना दिया ,पुलिस घटना स्थल पर पहुंचा तब गेट का ताला तोड़ा और पुलिस जब अंदर गई तब पता चला उनकी गोली मारकर हत्या कर तकिया से ढंक दिया और पिछले दरवाजे से हत्यारा फरार हो गया।मृतक के मित्र ने बताया की पैसा की लेन देन को लेकर आर्यन नामक युवक ने उसकी हत्या दी। वहीं घटना स्थल पर मौजूद एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया ये हत्या ही है।युवक का शव उनके घर के अंदर से बरामद किया गया है और गोली मारकर ही हत्या की गई है।परसों रात ये युवक किसी पार्टी में गया था पार्टी से आने के बाद ही उक्त युवक को तकरीबन 2 बजे रात में हत्या कर दिया है।पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com