BreakingprobivPublicउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवस्थानीय खबरें
Trending

मंदाकिनी तट के दुर्लभ गांव बड़ी तीर में पहली बार पहुंची राहत

मंदाकिनी तट के दुर्लभ गांव बड़ी तीर में पहली बार पहुंची राहत

Spread the love

मंदाकिनी तट के दुर्लभ गांव बड़ी तीर में पहली बार पहुंची राहत,

दिल्ली के बिहारी लाल सर्राफ की ओर से 30 बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री*

*चित्रकूट।* जहां आज तक कोई सरकारी मदद नहीं पहुंची, और न ही कोई समाजसेवी संगठन पहुंचा, ऐसे दुर्लभ और दुर्गम गांव तक आज मानवता पहुंची। *मंदाकिनी तट के किनारे बसा गांव बड़ी तीर,बनधोईन * जहाँ लगभग 30 घर बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हो गए थे, वहाँ आज *भगवान भजन आश्रम, वृंदावन शाखा चित्रकूट* की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। यह राहत सामग्री दिल्ली के दानवीर बिहारी लाल सर्राफ द्वारा भेजी गई है। प्रबंधक राम अवतार यादव ने कहा कि दिल्ली के दानवीर बिहारी लाल सर्राफ की ओर से जनपद के बाढ़ पीड़ितों को भारी मात्रा में राहत सामग्री भेजी गई है एक सप्ताह से लगातार बाढ़ पीड़ित गांवों में जाकर हम लोग राहत किट बांट रहे हैं।आज बंधोईन गांव में बनती है इसके पहले अरछा बरेठी व्योहरा भानपुर 14 आदि गांव में हमने राहत सामग्री वितरित की है।आगे अभी राहत सामग्री बांटने का काम जारी रहेगा।

आश्रम की ओर से पीड़ित परिवारों को *, आटा, दाल, चावल, बर्तन, सब्जी, कपड़े* सहित रोजमर्रा के उपयोग की तमाम सामग्री वितरित की गई। बाढ़ के बाद से जिन परिवारों के पास खाने और पहनने तक को कुछ नहीं बचा था, उनके लिए यह राहत किसी वरदान से कम नहीं थी।

*स्थानीय निवासी सुकन्या, रामदेवा, रामपाल ने बताया कि
> “बाढ़ आए कई दिन हो गए, हमारे यहां अभी तक कोई भी मदद करने वाला नहीं आया था। कोई सरकारी आदमी नहीं आया, कोई समाजसेवी भी नहीं आया। आज पहली बार भगवान भजन आश्रम वाले हमारे गांव आए हैं और हमें अनाज, बर्तन, कपड़ा सब कुछ दिया। हम बहुत खुश हैं।”

राहत पाकर पूरे गांव में खुशी का माहौल है, लोग प्रफुल्लित हैं। ग्रामीणों ने भगवान भजन आश्रम वृंदावन शाखा चित्रकूट और दानवीर सहयोगी बिहारी लाल सर्राफ, नई दिल्ली* का दिल से आभार व्यक्त किया है।

यह वितरण अभियान चित्रकूट के सबसे अंतिम छोर पर बसे पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण बन गया है।

इस मौके पर पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट केशव प्रसाद यादव, सभासद शंकर यादव, पूर्व उप निरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस रवीन्द्र कुमार शर्मा, प्रबंधक रामावतार यादव सोनाक्षी यादव मौजूद रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com