भवनाथपुर : *भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अवैध बालू ढुलाई करने वाले तीन ट्रैक्टर जप्त*

भवनाथपुर संवाददाता शिव कुमार की रिपोर्ट

भवनाथपुर।स्थानीय थाने की पुलिस ने दो अलग अलग जगहों से अवैध बालू ढुलाई करने के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के टाउनशिप स्थित बीएसएम कॉलेज के समीप से और भवनाथपुर बजार अवैध बालू ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर जे एच 03 टी 4589 और एक अन्य बिना नम्बर प्लेट का है ।बालू लदा ट्रेक्टर जब्त कर पुलिस थाने ले आई। इस दौरान दोनों ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। इस संबंध में छापेमारी दल के नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो ने बताया कि एक ट्रैक्टर जो सिंदुरिया नदी से जब्त किया गया है गुप्त सूचना मिला था कि टाउनशिप स्थित दुल्हर नदी से अवैध बालू की ढुलाई की जा रही है,जिसके आलोक में कारवाई करते हुए अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया हैऔर दूसरा ट्रैक्टर सुबह पेट्रोलिंग के दौरान केतार तरफ से आ रहा था चालक जब पुलिस को देखा तो ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना कारवाई हेतु खनन विभाग को दी जाएगी। इन अभियान में थाना प्रभारी सतीस महतो के साथ एस आई सहदेव साह उपस्थित थे।

Subscribe to my channel

