BreakingprobivPublicUncategorizedअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहारसहरसा बिहार
Trending

विवेकानंद पथ सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच को आयुक्त से लगाई गुहार

विवेकानंद पथ सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच को आयुक्त से लगाई गुहार

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार)
*संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714

*स्टोरी :-* विवेकानंद पथ सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच को आयुक्त से लगाई गुहार

*एंकर :-* नगर निगम के वार्ड संख्या 03/11 स्थित विवेकानंद पथ में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट प्रणव कुमार ने कोसी प्रमंडल के आयुक्त को आवेदन देकर जांच की मांग की है। आवेदन में सड़क की ढलाई निर्धारित मानक से कम, महज 2 से 2½ इंच किए जाने तथा घटिया ईंट और सीमेंट के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका भी जताई है। उनका कहना है कि इससे पहले भी निर्माण में अनियमितता की शिकायत फोटो और वीडियो के साथ अधिकारियों से की गई थी, जिसके बाद काम रोक दिया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बावजूद दोबारा सड़क की ढलाई शुरू करा दी गई। निर्माण स्थल पर संबंधित अधिकारी या जेई के मौजूद नहीं रहने और योजना का शिलापट्ट नहीं लगाए जाने पर भी सवाल उठाया गया है। प्रणव कुमार ने आयुक्त से मामले की जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य और सरकारी राशि की निकासी पर रोक लगाने तथा दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि नगर विकास विभाग और आर्थिक अपराध इकाई को भी भेजी गई है।

*BYTE :-* सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट प्रणव कुमार
*BYTE :-* स्थानीय महिला

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com