BreakingprobivPublicUncategorizedअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहारसहरसा बिहार
Trending

144 लीटर कोडिनयुक्त सीरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

144 लीटर कोडिनयुक्त सीरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा बिहार)
*संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714

*स्टोरी :-* 144 लीटर कोडिनयुक्त सीरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

*एंकर :-* सहरसा के पतरघट थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 144 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सीरप बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक स्कार्पियो और एक बैलेनो कार के साथ पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार देर शाम सूचना मिली थी कि स्कार्पियो से अवैध सामान लेकर पतरघट की ओर जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर विशनपुर के समीप घेराबंदी कर स्कार्पियो को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की और बीच वाली सीट से नौ कार्टून बरामद हुए, जिनमें 100 एमएल की कुल 1440 शीशियां थीं। गिरफ्तार चालक से पूछताछ के बाद पुलिस ने पतरघट एसएफसी गोदाम के पास घेराबंदी कर बैलेनो कार सवार पुकार आनंद, डब्लू कुमार यादव और रौशन कुमार को भी गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में नशीले सीरप की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

*BYTE :-* यातायात डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com