BreakingprobivPublicUncategorizedअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहारसहरसा बिहार
Trending

पटना से पहुंची उड़नदस्ता टीम, नगर निगम कार्यालय में की जांच।

पटना से पहुंची उड़नदस्ता टीम, नगर निगम कार्यालय में की जांच।

Spread the love

सहरसा:पटना से पहुंची उड़नदस्ता टीम, नगर निगम कार्यालय में की जांच।

शुक्रवार को सहरसा नगर निगम कार्यालय से जुड़े एक मामले की जांच के लिए पटना से चार सदस्यीय उड़नदस्ता टीम और सहरसा के वरीय अधिकारियों की टीम नगर निगम कार्यालय पहुंची। टीम ने योजना से संबंधित मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जांच के लिए पहुंची टीम मे एडीएम निशांत कुमार, हेडक्वार्ट डीएसपी -2 कमलेश्वर प्रसाद सिंह और सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांस तिवारी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।अधिकारियों की टीम ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर योजना से जुड़े दस्तावेजों और संबंधित मामलों की जानकारी जुटाई। टीम द्वारा मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।अधिकारियों के नगर निगम कार्यालय पहुंचने के बाद संबंधित विभाग में भी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल जांच के दौरान किन बिंदुओं पर जानकारी जुटाई गई और आगे क्या कार्रवाई होगी, इसे लेकर अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com