BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के विजेता बच्चों का हुआ सम्मान

अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के विजेता बच्चों का हुआ सम्मान

Spread the love

लोकेशन   सहरसा,बिहार
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के विजेता बच्चों का हुआ सम्मान

नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप 2026 (सागरमाथा कप) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और बिहार का नाम रोशन करने वाले सहरसा की स्ट्रीट डांस अकादमी के बच्चों एवं उनके कोच नवीन सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा उपस्थित रहे। वहीं मारवाड़ी महिला समिति रजनी खां, राजद नगर अध्यक्ष कौशल यादव, समाजसेवी सोहन झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
वक्ताओं ने कहा कि सहरसा के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले और बिहार का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में अकादमी के बच्चों ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। अदित्री कर्ण और रियानशी ने स्वर्ण, प्रांशी मांधना एवं मिशिता बांका ने रजत, जबकि विशांक कश्यप, राजनंदनी कश्यप और रिद्धि शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। समारोह में सभी विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com