BreakingPublicअजब-गजबउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा
Trending

बांदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, खाद संकट और स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिलों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बांदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, खाद संकट और स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिलों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बांदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, खाद संकट और स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिलों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बोले— किसानों को नहीं मिल रही यूरिया-डीएपी, स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं पर बढ़ रहा बिजली बिल का बोझ

बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी, बांदा ने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले में किसानों को यूरिया और डीएपी खाद की कमी तथा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बढ़े बिजली बिलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसान खाद के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है और किसान परेशान हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से स्मार्ट मीटर तेज चलने और मनमाने बिजली बिल आने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं पर इसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कांग्रेस ने इसे आम जनता के साथ अन्याय बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
राजेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों और आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि बांदा में खाद संकट का तत्काल समाधान कराया जाए तथा स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं पर पड़ रहे अतिरिक्त बिजली बिलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।
इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, डॉ. संजय द्विवेदी, बल्देव वर्मा, मोहम्मद इदरीश, सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जितेंद्र गौरव, कालीचरण निगम, बाबूराम यादव, केशव पाल, रामखेलावन, संतोष कुमार द्विवेदी, राममिलन सिंह पटेल, राजेश गुप्ता, धीरेन्द्र पांडेय, रफत खान, गौरव सक्सेना, कृपाशंकर सोनी, आरिफ निजामी, सत्यम सिंह, दिव्यांश वर्मा, शिवशरण सिंह, मोहम्मद इस्लाम, चंद्रप्रकाश चंदू, वीरेन्द्र खंगार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com