Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद क्विज प्रतियोगिता में एमजी पीजी काॅलेज की छात्राओं ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

क्विज प्रतियोगिता में एमजी पीजी काॅलेज की छात्राओं ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

Spread the love

फिरोजाबाद: क्विज प्रतियोगिता में एमजी पीजी काॅलेज की छात्राओं ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

 

फिरोजाबाद। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत महात्मा गाँधी बालिका विद्यालय (पीजी) कॉलेज ने सर्वप्रथम महाविद्यालय स्तर पर 11 एवं 12 नवम्बर को निबंध लेखन, पोस्टर तथा क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। जिसमें विजयी छात्राओं ने महाविद्यालय की प्राचार्या डा. अंजु शर्मा के मार्गदर्शन में तथा डा. निष्ठा शर्मा के संयोजन में जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
राष्ट्रीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरसागंज की प्राचार्या डा. कांति शर्मा के संरक्षण में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश करदम रहे। जिन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में महात्मा गांधी बालिका पीजी काॅलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता में मुस्कान, अंजलि, साक्षी तथा ड्रीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर माया मधुर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com