BreakingPublicएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

उत्पाद विभाग को सूचना देने के शक में सरकारी ठेकेदार को मारी गोली

उत्पाद विभाग को सूचना देने के शक में सरकारी ठेकेदार को मारी गोली

Spread the love

लोकेशन सहरसा (बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

 उत्पाद विभाग को सूचना देने के शक में सरकारी ठेकेदार को मारी गोली

 सहरसा में सरकारी भवन निर्माण ठेकेदार को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना शहर के पशुपालन कॉलोनी की है, जहां शनिवार शाम 54 वर्षीय दिनेश प्रसाद यादव को गोली मारी गई। गोली उनके दाहिने हाथ के बाजू में लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। घायल के बेटे हरितेश कुमार ने आरोप लगाया कि उत्पाद विभाग को अवैध शराब के कारोबार की सूचना देने के शक में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े रोशन कुमार और उसके साथियों ने विवाद किया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे दिनेश प्रसाद यादव पर गोली चला दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com