शहीदाने कर्बला में आकर निरीक्षण किया
शहीदाने कर्बला में आकर निरीक्षण किया

जिला फिरोजाबाद
आज जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी जी, नगर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा जी,
सीओ सिटी कमलेश सिंह जी, नगर के सभी थाना प्रभारी महोदय एलआईयू प्रभारी व अन्य अधिकारीगण ने फिरोजाबाद की प्राचीन एकमात्र शहीदाने कर्बला में आकर निरीक्षण किया और कहा कि आज से मोहर्रम की दसवीं तारीख तक प्रशासन की तरफ से परंपरागत तरीके से जो इंतजाम किए जाते रहे हैं उससे भी बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी.
करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्लाह खान ने निरीक्षण कराते हुए विस्तार से बताया पूरे शहर से शिया हजरात सुन्नी हजरात के ताजिए आलम सुबह से आना शुरू होते हैं और रात तक शहीदाने करबला फिरोजाबाद में सुपुर्द ए खाक किए जाते हैं,
शहीदाने करबला के अंदर बाहर सड़क पर चौराहे पर हजारों की तादाद में औरतें बच्चे महिलाएं बुजुर्ग नौजवान गम का इजहार करने के लिए आते हैं
प्रशासन के साथ- करबला कमेटी की टीम भी व्यवस्थाओं को देखती है.
साथ में मौजूद रहे दक्षिण क्षेत्र मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष इकबाल वारसी, शिया समुदाय के सचिव मजहर नकवी, आदि लोग साथ रहे
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


