BreakingPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवक्राइमबिहार
Trending

ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Spread the love

लोकेशन  सहरसा बिहार ‌संवाददाता  विकास कुमार

 ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

 सहरसा से बड़ी खबर है। बनगांव रोड स्थित आशा इमरजेंसी हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर में सोमवार देर शाम ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के झाझा नवटोलिया निवासी गंगाराम मुखिया की पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची के ब्रेन में पानी होने की बात कही थी और ऑपरेशन के बाद ठीक होने का भरोसा दिया था। लेकिन ऑपरेशन के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया और बनगांव-बरियाही मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों ने मुआवजे की मांग की। वहीं, घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com