BreakingPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवक्राइमबिहार
Trending

सहरसा में दिनदहाड़े फायरिंग, मछली व्यवसायी को लगी गोली

सहरसा में दिनदहाड़े फायरिंग, मछली व्यवसायी को लगी गोली

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

 सहरसा में दिनदहाड़े फायरिंग, मछली व्यवसायी को लगी गोली

 सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सैनी टोला में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान दिनदहाड़े गोली चलने की घटना सामने आई है। फायरिंग में एक मछली व्यवसायी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिमरीबख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान में जुटी है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com