BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

उत्पाद पुलिस की छापेमारी कार के बोनट में छिपाकर बंगाल से लाये जा रहे विदेशी शराबी बरामदगी के साथ दो शराब कारोबारीयों की हुई गिरफ्तारी

उत्पाद पुलिस की छापेमारी कार के बोनट में छिपाकर बंगाल से लाये जा रहे विदेशी शराबी बरामदगी के साथ दो शराब कारोबारीयों की हुई गिरफ्तारी

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता   विकास कुमार 7545820714

उत्पाद पुलिस की छापेमारी कार के बोनट में छिपाकर बंगाल से लाये जा रहे विदेशी शराबी बरामदगी के साथ दो शराब कारोबारीयों की हुई गिरफ्तारी

होली पर शराब पीकर जश्न मनाने वालों के लिए शराब उपलब्ध करवाकर मालामाल होने के शराब कारोबारियों के मंसूबों पर प्रशासनिक चौकसी पानी फेरने लगी है और लगातार कार्रवाई में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हो रही है। इसी कड़ी में मध्य निषेध विभाग की कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है।गुप्त सूचना पर उत्पाद पुलिस ने उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार के नेतृत्व में बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया रेलवे ढाला के पास सघन वाहन जांच के दौरान कार में छिपाकर अवैध रूप से लाये जाए जा रहे विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। वहीं कार को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दिया। वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व करने वाले उत्पाद विभाग के निरीक्षक संजीत कुमार ने कहा कि आगामी होली पर्व को लेकर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में सूचना मिली थी कि दो व्यक्तियों द्वारा एक कार के बोनट में छिपाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपाकर लाया जा रहा है। इस सूचना के सत्यापन के लिए सघन वाहन जांच किया गया। इसी दौरान बैजनाथपुर गम्हरिया ढाला के पास एक हुंडई कार को रोका गया। जिसमे दो व्यक्ति सवार थे तलाशी लेने पर कार के बोनट से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड का विदेशी शराब बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है।यह शराब पश्चिम बंगाल से लाया जा रहा था और दोनों खुद कारोबारी है जो अपने से शराब का कारोबार कर रहा है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com