
लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 8877760777
नवहट्टा थाना क्षेत्र में घास काटने निकली पांच बच्चियां रहस्यमय तरीके से हुई गायब
सहरसा जिला अंतर्गत नवहट्टा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत नवहट्टा वार्ड संख्या 18 पिपररही से तीन परिवारों की पांच नाबालिग लड़कियां लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार 27 तारीख की सुबह करीब 11:30 बजे सभी लड़कियां घास काटने के लिए घर से निकली थीं, जिसके बाद से वे वापस नहीं लौटीं। लापता लड़कियों में राधा कुमारी (17), नेहा कुमारी (14), ज्योति कुमारी (12), कोमल कुमारी (12) और प्रीति कुमारी (10) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शाम करीब 4 बजे उन्हें तुलसीपुर की ओर देखे जाने की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी रात 8 से 9 बजे के बीच पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवहट्टा थाना पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय-2 कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश तेज कर दी गई है। इधर परिजन बच्चियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं।
Subscribe to my channel



