Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा दूसरी किस्त के इंतजार में पवई में शौचालय पड़े अधूरे,खुले में शौच को मजबूर ग्रामीण

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा के अतर्रा तहसील अंतर्गत विकासखंड बिसंडा के ग्राम पंचायत पवई में एक सैकड़ा से अधिक शौचालयों की दूसरी किस्त ना आने से शौचालय निर्माण अधूरे पड़े हुए हैं। ग्रामीण परेशान है ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय जाकर प्रदर्शन भी किया जा चुका है। ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान दूसरी किस्त देने के एवज में सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। सुविधा शुल्क न देने पर 2 वर्षों से शौचालय का निर्माण अधूरा पड़ा है। पवई निवासी कटोरा पत्नी शौखि गिरी ने बताया कि पहली किस्त ₹6000 की आ चुकी है। जिस पर उसने शौचालय के गड्ढे बनवा लिए हैं दूसरी किश्त का इंतजार है।दो वर्षों से शौचालय निर्माण अधूरा और गड्ढे खुदे पड़े हैं। ग्राम प्रधान व सचिव प्रमोद वर्मा से दूसरी किस्त के लिए कई बार कहा जा चुका है। लेकिन पंचायत सचिव प्रमोद वर्मा द्वारा सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है।हम लोगों द्वारा सुविधा शुल्क देने में असमर्थता जताई गई तो दूसरी किश्त रोक दी गई। परिवार समेत बच्चों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com