Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा कानून के रक्षक हीं बने कानून का भक्षक

Spread the love

 

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सहरसा बिहार।

एंकर:-मामला सहरसा जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत आदर्श सदर थाना सहरसा में पदस्थापित थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, की शराब और शबाब के साथ सात समंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गई गाने पर बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए वायरल वीडियो की है।
सोशल मीडिया पर सदर थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद,का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सदर थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए शराब और शबाब के मजे उठा रहे हैं।
यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
SP, लिपि सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद,को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया।
इसकी जानकारी SP, लिपि सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी।
उन्होंने बताया कि सदर थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर उन्हें निलंबित कर लाइन हाजिर कर दी गई है।
बता दें कि हर वर्ष थाने में तमाम पुलिसकर्मी शराब ना पीने व शराब का सेवन न करने का शपथ लेते हैं। ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि थाना अध्यक्ष एक लड़की के साथ ठुमके लगा रहे हैं बगल में शराब की एक बोतल पानी टेबल पर रखा हुआ है।
और गाना पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
हालांकि वायरल वीडियो कहां की है और कब की है।
इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
वही इस वीडियो में दरोगा बाबू गाने पर खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
ऐसे में जहां बिहार में पूर्णरूप से शराब बंदी कानून लागू है।
और शराबबंदी कानून को सफल बनाने में पुलिस पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी भी दी गई है।
तो ऐसे में पुलिस पदाधिकारी का इस तरह का वीडियो सामने आना कहीं ना कहीं पुलिस पर कई सवाल खड़े कर रहा है।
जब कानून के रक्षक हीं ऐसे करेंगें तो आम आदमी पर क्या असर होगा।

बाईट:-लिपि सिंह,SP, सहरसा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com