
लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 8877760777
सहरसा में फ्रेंड्स ऑफ आनंद का भव्य होली मिलन समारोह
सहरसा में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के द्वारा पूर्व सांसद आनंद मोहन के गंगजला स्थित आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अंशुमान आनंद ने किया। समारोह में वर्तमान सांसद दिनेश चंद्र यादव, पूर्व सांसद आनंद मोहन, पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रबुद्ध नागरिकों को पाग और चादर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। सुगमा की कलाकार स्मृति सिंह, आशु जी तथा मधेपुरा से आए गायक संजीव कुमार यादव ने होली गीतों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। अंशुमान आनंद ने कहा कि होली सामाजिक समरसता और भाईचारे का पर्व है, जो सत्य और न्याय की जीत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


