Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *पुत्री के मामले की रिपोर्ट लिखाने को दर-दर भटक रहा एक पिता*

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

हरदोई थाना बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेपुर करमाया निवासी एक पिता ने अपनी बेटी के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है और उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है हरदोई एसपी ऑफिस पहुंचे बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के हुसेपुर करमाया निवासी माबूद खान पुलिस अधीक्षक के नाम दिए गए शिकायती पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी बेटी सीवा की शादी तीन वर्ष पूर्व इदरीश उर्फ शिबू निवासी जोतपुरवा थाना हरपालपुर के साथ की थी शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग पुत्री को पांच लाख नगद सोने की चैन व एक भैंस की मांग कर प्रतातिड़ किया करते थे लगभग 1 वर्ष पूर्व में प्रार्थी की पुत्री सीवा को मारपीट कर घर से निकाल दिया था माबूद खान ने बताया कि इस मामले में न्ययालय के आदेश पर एक दहेज प्रथा का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था जो विचारधीन है पिता का आरोप है कि 27 जुलाई को सुबह 10 बजे दिन में उसकी बेटी से बात हुई थी उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ है 28 जुलाई को वह अपने कुछ साथियों के साथ अपनी पुत्री की ससुराल जोतपुरवा गया जहा उसे कुछ लोगो द्वारा बताया गया की उसकी पुत्री को मार दिया गया है तब से वह लगातार फरियाद के लिए भटक रहा है पूरे मामले में उसने कार्यवाही किये जाने की माग की है
*अनूप कटियार आवाज इण्डिया लाईव*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com