Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट तथा सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च टेस्ट का सफल आयोजन

श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट तथा सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च टेस्ट का सफल आयोजन

Spread the love

श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट तथा सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च टेस्ट का सफल आयोजन

प्रतियोगिता में कुल 1093 पंजीकृत छात्रों में से 877 छात्र-छात्राओं ने की अभूतपूर्व भागीदारी : प्रो मिथुन कुमार

सहरसा विकास कुमार 

राष्ट्रीय गणित दिवस-2025 एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2026 के अवसर पर बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नॉलजी द्वारा आयोजित श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट मैथेमेटिक्स तथा सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च टेस्ट साइंस का सफल आयोजन 29 एवं 30 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक सहरसा में किया गया।प्रतियोगिता में कुल 1093 पंजीकृत छात्रों में से 877 छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व भागीदारी दर्ज की। कार्यक्रम का समन्वयन कोऑर्डिनेटर प्रो. शुभम द्वारा किया गया। जिसमें सभी फैकल्टी सदस्यों एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. मिथुन कुमार ने कहा कि यह राज्यस्तरीय टैलेंट सर्च टेस्ट विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और शोध-भावना को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट माध्यम है। छात्रों की भारी सहभागिता उनकी प्रतिभा और ज्ञान के प्रति समर्पण को दर्शाती है। मैं BCST का धन्यवाद करता हूँ तथा आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों की सराहना करता हूँ।कोऑर्डिनेटर प्रो. शुभम ने कहा कि दो दिवसीय परीक्षा के दौरान छात्रों ने अनुशासन एवं उत्साह का सराहनीय प्रदर्शन किया। सभी फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।”
राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित यह राज्यस्तरीय परीक्षा पूर्ण सफलता के साथ सम्पन्न हुई। संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com