भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में सहरसा जिला कांग्रेसियों ने निकाला पदयात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में सहरसा जिला कांग्रेसियों ने निकाला पदयात्रा

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में सहरसा जिला कांग्रेसियों ने निकाला पदयात्रा। कांग्रेसी नेता तारानंद सदा रहे मौजूद।
*एंकर :-* जिला कांग्रेस कमिटी, सहरसा की ओर से कोसी कमिश्नरी मुख्यालय सहरसा में राहुल गांधी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में जिला कांग्रेस कार्यालय सहरसा से डॉक्टर तारानंद सादा के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा निकाला गया l राहुल जी अपने संकल्प जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो एवं न्याय का हक मिलने तक के वादों के साथ प्रथम चरण कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा के बाद पुनः मणिपुर से मुंबई तक के 6200 किलोमीटर के यात्रा पर है, राहुल जी के इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संविधान बचाने, जनता के मौलिक अधिकार दिलाने, सरकारी संस्थानों के दुरुपयोग रोकने समेत, किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय,गरीबों का दुख दर्द समझने के लिए न्याय यात्रा पर है l जहां सभी वर्गों का भारी समर्थन मिल रहा है। डॉक्टर तारानंद सादा ने कहा — नरेंद्र मोदी देश के लोगों को झूठ बोलकर धोखा दे रहे हैं l अंबानी और अडानी के हाथों देश को बेचना चाहते है, जब देश के गरीब जनता इनके चतुर चाल को समझ चुकी है l इनका नया पैंतरा धर्म का ठिकेदारी करना बच गया है l राहुल जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से बौखलाई भारतीय जनता पार्टी अब संवैधानिक और नागरिक अधिकारों का भी खुल्लम – खुला उल्लंघन कर रही है l अफसोस की बात यह है कि इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की कोशिश की जा रहीं है l राहुल जी निडर होकर बिना रूके भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जनता को इंसाफ दिलाने के लिए निकले हैं। हमलोग इनसे डरने वाले नही हैं,हमारे पूर्वजों ने पहले भी लडे थे और आज भी लड़ेगें l मोदी जी को आदत है कि देश महापुरुषों को गाली देकर सत्ता हासिल करते रहना l दिन रात झूठ की खेती करने वाले मोदी ने 10वर्षो में किसानों को सिर्फ ढगा है l दो गुनी आमदनी तो नहीं हुई लेकिन इनके राज में आत्म हत्या करने को मजबूर जरूर कराया l छल, कपटी, जुमलेबाज और झूठी गारंटी देने वाले मोदी को दिल्ली की गद्दी से हटाना होगा तभी देश सुरक्षित रह पायेगा l
कांग्रेस के वरीय नेता तामिलनाडु के पूर्व डीजीपी डॉ0बी0के0 रवि ने कहा कि – राहुल जी की यात्रा के तीन प्रमुख उद्देश्य, पहला आर्थिक न्याय: बेरोजगार युवाओं, कर्ज में डूबे किसानों और महंगाई की मार के बीच पढ़ाई, कमाई और दवाई के लिए संघर्ष करते गरीबों के साथ न्याय हो। दूसरा सामाजिक न्याय: वंचितों के अधिकारों और बेटियों के आत्म सम्मान के साथ न्याय हो और तीसरा राजनीतिक न्याय: स्वतंत्रता, समानता और मानवीय गरिमा के आदर्शों के साथ न्याय हो l जनता के द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार को अपदस्थ करना और खरीद फरोख्त की राजनीति कर सरकार गिरा देना हीं राजनीतिक अन्याय का सबसे बड़ा उदाहरण है l यह यात्रा बीजेपी की विभाजन और उपेक्षा की राजनीति से ज़ख्मी भारत की आत्मा पर एकता और मोहब्बत का मरहम है। भाजपा अनुसूचित जाति/जनजाति गरीबों को डराने का काम करती है और राहुल जी इनकी आवाज बन कर खडे हैं l यह यात्रा तब हो रही है जब पूर्वाेत्तर राज्य मणिपुर मई-2023 से लंबे समय से जातीय हिंसा से जल रहा है, पिछले साल मई से अब तक मणिपुर राज्य में कई यौन उत्पीड़न के मामले और जघन्य अपराध भी सामने आए हैं।
जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि –भाजपा के लोग सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाकर वोट हासिल करना चाहती है उसी को जवाब देने के लिए हमलोग सहरसा के जनता को जागृत करने के लिए पदयात्रा निकाली गई है l

Subscribe to my channel
