Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

9 साल की मासूम बच्ची साथ घर में काम कर रहे बिजली मिस्त्री रेप करने का किया प्रयास

9 साल की मासूम बच्ची साथ घर में काम कर रहे बिजली मिस्त्री रेप करने का किया प्रयास

Spread the love

लोकेशन :- सहरसा
संवाददाता :- विकास कुमार 8877760777

 9 साल की मासूम बच्ची साथ घर में काम कर रहे बिजली मिस्त्री रेप करने का किया प्रयास। ग्रामीणों ने आरोपी मिस्त्री की पिटाई कर किया पुलिस के हवाले। आरोपी मिस्त्री के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।

 सहरसा सदर थाना क्षेत्र के एक घर में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री ने गृहस्वामी के 09 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का कोशिश किया है।मौके पर मासुम बच्ची की दादी के पहुंचने पर किसी तरह मासूम बच्ची की अस्मत लुटने से बच गया।बिजली मिस्त्री कि हैवानियत की वजह से शोर होने पर आसपास के ग्रामीण जुट गए और हैवान बिजली मिस्त्री की जमकर धुनाई कर दिया और मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस संबंध में पीड़ित मासूम बच्ची के परिजन ने सदर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी बिजली मिस्त्री मो0 नफीस जो सहरसा बस्ती का रहने वाला है पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि इसमें आरोपी है मोहम्मद नफीस नामक बिजली मिस्त्री को हिरासत में लिया गया है आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।जिसपर कार्रवाई की जा रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com