BreakingPublicएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

सहरसा की बेटी शांभवी झा ने पटना में बिखेरा सुरों का जादू, मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने की जमकर सराहना

सहरसा की बेटी शांभवी झा ने पटना में बिखेरा सुरों का जादू, मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने की जमकर सराहना

Spread the love

सहरसा की बेटी शांभवी झा ने पटना में बिखेरा सुरों का जादू, मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने की जमकर सराहना

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

कहरा प्रखंड के चैनपुर एवं डॉ. रहमान चौक, सहरसा की रहने वाली प्रतिभाशाली गायिका शांभवी झा ने राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम में अपनी शानदार गायन प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पटना सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित ‘मंगल पाण्डेय केवल सच सम्मान 2026’ समारोह के दौरान शांभवी ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, कला, संस्कृति एवं खनन मंत्री प्रमोद कुमार, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शांभवी झा की गायन प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संपादक ब्रजेश मिश्रा एवं नीलेन्दु झा ने भी शांभवी की प्रस्तुति की प्रशंसा की। शांभवी झा कोसी क्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान के संस्थापक तरुण झा तथा वरिष्ठ कवयित्री अंजु झा की पुत्री हैं। उनके गुरु प्रो. गौतम सिंह एवं भारती सिंह ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि शांभवी झा अब तक कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक महोत्सवों में अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उनकी सुरीली आवाज और शानदार प्रस्तुति ने हर मंच पर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी है। पटना में शांभवी की शानदार प्रस्तुति से उनके गांव चैनपुर सहित पूरे सहरसा जिले में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे सहरसा के लिए गौरव का क्षण बताते हुए शांभवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com