सेवा निवृत शिक्षक के पुत्र का संदिग्ध अवस्था में शव हुआ बरामद।
सेवा निवृत शिक्षक के पुत्र का संदिग्ध अवस्था में शव हुआ बरामद।

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* सेवा निवृत शिक्षक के पुत्र का संदिग्ध अवस्था में शव हुआ बरामद।
*स्टोरी :-* सेवा निवृत शिक्षक के 30 वर्षिय पुत्र का संदिग्ध अवस्था में शव हुआ बरामद। युवक तीन दिन से घर से था गायब। पुलिस शव बरामद कर जांच में जुटी।
*एंकर :-* सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज मंगलवार को सेवा निवृत्त शिक्षक पुत्र का पुलिस ने शव बरामद किया।युवक बीते 31 अगस्त से घर से गायब था।युवक के गायब होने को लेकर परिजन सदर थाने में कल सोमवार को आवेदन भी दिया था।घटना सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड नं 31 की बतायी जा रही है।हालांकि युवक का सिसिटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें युवक तकरीबन 10 बजकर 30 मिनट पर रेल पटरी क्रॉस करते नजर आ रहा है और ट्रेन भी क्रॉस कर रही है।उसी दौरान ये हादसा का शिकार होना प्रतीत हो रहा है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सेवानिवृत्त शिक्षक अजित सिंह के पुत्र निखिल आनंद के रूप में हुई है।जिसकी उम्र तकरीबन 30 साल है और पंचगछिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।वर्तमान में युवक सहरसा में अपने परिजन के साथ सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड नं 31 में रहता था।
Subscribe to my channel


