स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या।
स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या।

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या।
*स्टोरी :-* बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिन दहाड़े स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर की हत्या। घटना सदर थाना क्षेत्र के रहुआ मनी पुला स्थित चिमनी के पास की बतायी जा रही है। वहीँ पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर तफ्तीश में जुटी।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज शुक्रवार को बेख़ौफ़ अपराधियों ने स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी।और घटना स्थल से फरार हो गया।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना सदर थाना क्षेत्र के रहुआ मनी नहर स्थित चिमनी के पास की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर तफ्तीश में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक का नाम सरोज कुमार है जिसकी उम्र तकरीबन 45 वर्ष है।और जिले के बरियाही बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है।सरोज कुमार आज सुबह में सहरसा से सफाबाद स्कूल जा रहा था उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे पंजरे में गोली मारकर फरार हो गया।गोली लगने से सरोज कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जुटी तफ्तीश में।
मृतक शिक्षक की पत्नी रूपा कुमारी माने तो सुबह में स्कूल जा रहे थे ।सब दिन वही फोन करते थे स्कूल पहुंचने के बाद ,लेकिन आज हम ही फोन किये जो स्कूल पहुंचे अटेंडेंस बनाये।फोन कोई दूसरा आदमी उठाया और बोला जो आपके पति का एक्सीडेंट हो गया है।जब घटना स्थल पर पहुंचे तो देखे गोली लगा हुआ है।उन्होंने अपने पति के परिवार के सदस्यों पर ही हत्या का आरोप लगा रही है।
वहीं इस घटना को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष श्री राम सिंह ने बताया की आज सुबह में साढ़े 6 बजे सरोज कुमार जो शिक्षक है अपनी पत्नी को स्कूल छोड़कर खुद बरियाही स्कूल जा रहा था उसी दौरान रास्ते में रहुआ मनी पुल स्थित चिमनी के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया।अभी हमलोग शव का पोस्टमार्टम करवा रहे है,पत्नी का फर्द बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel

