जमीनी विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली।
जमीनी विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली।

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* जमीनी विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली।
*स्टोरी :-* जमीनी विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली, इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती। जांघ में लगी गोली, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
*एंकर :-* बख़्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के कनरिया थाना अंतर्गत बेलवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में दो भाई के बीच भूमि विवाद को लेकर सुबह हुई गोलीबारी की घटना में एक भाई जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति को आनन फानन में सहरसा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है।
जख्मी व्यक्ति कनरिया थाना क्षेत्र के बेलवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी फूलों सिंह है। गोली उक्त व्यक्ति के जांघ में लगी। घटना के संबंध में पीड़ित ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि उसके जमीन पर बांस का बगीचा लगा हुआ था। इसी दौरान उक्त व्यक्ति का हिस्सेदार भाई, भतीजा बांस काट रहा था। जिसपर उसने बांस काटने से मना किया तो इतने में ही सभी लोग आग बबूला हो गया और उसके ऊपर गोली चला दिया। जो गोली उसके पैर में लगी। जिससे वह जख्मी हो गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। जख्मी व्यक्ति ने इलाज के दौरान तीन लोग सिंटू सिंह, पिंटू सिंह और रामचंद्र सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में कनरिया थानाध्यक्ष अमर ज्योति ने बताया कि दो भाई के बीच भूमि विवाद को लेकर गोली चली है। गोली एक व्यक्ति को लगी है। जो अभी इलाजरत है। एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया था। उन्होंने ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की।
Subscribe to my channel



