Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद भारतीय जनता युवा मोर्चा फिरोजाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक

भारतीय जनता युवा मोर्चा फिरोजाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा फिरोजाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें प्रवासी के रुप में क्षेत्रीय शोध प्रमुख श्री राजवंश जी उपस्थित रहे।।
राजवंश ने बताया राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में 12 जनवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा फिरोजाबाद एक 5 किलोमीटर की दौड़ की प्रतियोगिता का आयोजन टूंडला नगर में करा रहा है।।
यह दौड़ ठाकुर वीर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारंभ होगी।। इसमें करीब 200 से ज्यादा प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे , जीतने वाले प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार दिया जाएगा।।
जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया के दौड़ प्रतियोगिता टूंडला नगर में संपन्न की जाएगी एवं उन्होंने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से प्रतिभाग करने की अपील भी की, सभी सभी प्रतिभागियों को युवा मोर्चा द्वारा सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।।
बैठक में अजय शर्मा प्रशांत शर्मा ध्रुव शर्मा अनमोल कपूर जोंटी चौधरी ,दीपक , मोहित उपाध्याय ,सनी , हिमांशु वशिष्ट प्रमोद राठौर रजनीश पाराशर आदि लोग उपस्थित रहे

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com