हथियार कारोबारी हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार।
हथियार कारोबारी हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार।

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* हथियार कारोबारी हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार।
*स्टोरी :-* अवैध हथियार का कारोबारी 1 देशी रायफल और 1 मैगजीन के साथ हुआ गिरफ्तार। आज बुधवार को साईबर डीएसपी अजित कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
*एंकर :-* सहरसा से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां बीते मंगलवार को सहरसा पुलीस ने अवैध हथियार के कारोबारी को 1 देशी रायफल और एक मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है।इस अपराधी पर कई मामले भी दर्ज हैं।आज सदर थाना में साइबर डीएसपी अजित कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार कारोबारी का नाम किशोर कुमार शर्मा है जो सदर थाना क्षेत्र के सराही वार्ड नं 5/40 का रहने वाला बताया जा रहा है।इस अवेध कारोबारी का अपराधीक इतिहास भी रहा है और कई महीने से फरार भी चल रहा था।बीते कल मंगलवार को सदर थाना अध्य्क्ष श्री राम सिंह को जिला आसूचना इकाई के द्वारा सूचना मिली थी जो सदर थाना क्षेत्र के सराही मोहल्ले में किशोर कुमार शर्मा अपने घर पर अवैध हथियार का कारोबार करता है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना की पुलिस और आसूचना इकाई के पदाधिकारी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोर शर्मा के घर की घेरा बंदी कर तलासी ली गयी तो किशोर कुमार शर्मा के घर से एक देशी रायफल,1 मैगजीन बरामद किया गया।साथ ही साथ किशोर कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं साईबर थानां की डीएसपी अजित कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान ये भी बताया कि इस अवैध हथियार के मामले को लेकर कांड दर्ज कर लिया गया है।साथ ही साथ इस अपराधी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।इस कार्रवाई में सदर थाना अध्य्क्ष,श्री राम सिंह,पुलिस अवर निरीक्षक सुजाता ,पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार,जिला आसूचना के अधिकारी भी शामिल थे।वहीं उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान एक और मामले के बारे में बताया कि बीते 28/29 मई को सौरबाजर थानां क्षेत्र अंतर्गत देर रात तकरीबन 1 बजे एक युवक का हथियार लहराते वीडियो वयरल हुआ था।इस मामले में भी सौरबाजर थानां अध्य्क्ष अविनाश कुमार के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया गया।जिसके पास से 1 देशी कट्टा,2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।गिरफ्तार युवक राहुल शर्मा सौरबाजार थानां क्षेत्र के चिकनी गांव का रहनेववाला बताया जा रहा है।सभी गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।