BreakingPublicबिहार

राहुआ चौक पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

राहुआ चौक पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 8877760777

राहुआ चौक पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

सहरसा में शुक्रवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बीजलपुर वार्ड नंबर-1 निवासी मोहम्मद उमर (22) और मोहम्मद अलिसर के रूप में हुई है। दोनों बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइस नंबर रोड स्थित राहुवा चौक के पास सामने से आ रही एक चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल सहरसा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com