स्कूल में पढ़ा रहे टीचर पर चाकू से हमला
स्कूल में पढ़ा रहे टीचर पर चाकू से हमला

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* स्कूल में पढ़ा रहे टीचर पर चाकू से हमला।
*स्टोरी :-* स्कूल में पढ़ा रहे टीचर पर चाकू से हमला। सहरसा में गर्दन और पीठ पर घाव, पुरानी रंजिश में अटैक होने की आशंका।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में बदमाशों का तांडव बदस्तूर जारी है।आज इसी करी में दिनदहाड़े बेख़ौफ़ बदमाशों ने स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षक पर चाकू से हमला कर दिया।जिससे शिक्षक बुरी तरह से जख्मी हो गया।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी शिक्षक को सहरसा के निजी नर्सिंग होम में करवाया भर्ती।जहां जख्मी इलाजरत है।शिक्षक को गर्दन और पीठ पर लगी है चाकू।घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजर थानां के थानां अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह सहरसा के निजी नर्सिंग होम पहुंचकर मामले की जांच में जुटी।घटना सहरसा जिले के सौरबाजर थानां क्षेत्र के सुहत गांव की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी का नाम संजय कुमार है जो सुहत गांव का रहने वाला है और सुहत गांव में ही स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थापित है ।साथ हि साथ सुहत पंचायत का मुखिया प्रतिनिधि भी बताया जा रहा हॉ।आज गुरुवार को संजय कुमार स्कूल में पढ़ा रहा था उसी दौरान बेख़ौफ़ बदमाशों ने उनपर चाकू से हमला कर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।
वहीं इस घटना को लेकर सौरबाजर थानां अध्य्क्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया की मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार ने फोन पर सूचना दिया कि स्कूल में तीन चार लड़का आकर हमपर चाकू से हमला कर दिया है।स्थिति अभी सामान्य है गर्दन और कंधे पर चाकू लगी है।उन्होंने ये भी बताया की गांव में ही किसी परिवार से पूर्व से अदावत चल रहा है।वैसे फर्द बयान अभी नहीं हो पाया है स्थिति सामान्य होने पर फर्द बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel



