BreakingPublicबिहार

सहरसा के बनगांव में धूमधाम से मनाई गई ऐतिहासिक घुमौर होली, उमड़ा लोगों का जनसैलाब

सहरसा के बनगांव में धूमधाम से मनाई गई ऐतिहासिक घुमौर होली, उमड़ा लोगों का जनसैलाब

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार, 8877760777

 सहरसा के बनगांव में धूमधाम से मनाई गई ऐतिहासिक घुमौर होली, उमड़ा लोगों का जनसैलाब

 सहरसा जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर पश्चिम बनगांव नगर पंचायत में प्रसिद्ध घुमौर होली की अनोखी परंपरा इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई गई। हर साल की तरह इस बार भी यहां एक दिन पहले ही होली मना ली गई। बनगांव की घुमौर होली को ब्रज की होली की तरह बेमिसाल माना जाता है। सैकड़ों लोग एक-दूसरे के कंधों पर सवार होकर जोर आजमाइश करते नजर आए। यह परंपरा 18वीं सदी में प्रसिद्ध संत लक्ष्मी नाथ गौसाई बाबा द्वारा शुरू की गई थी। मान्यता है कि इसकी परंपरा भगवान श्री कृष्ण के काल से जुड़ी हुई है। करीब 200 वर्षों से चली आ रही इस घुमौर होली में सभी जाति-धर्म के लोग एकजुट होकर भगवती स्थान पर उत्सव मनाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह परंपरा सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल है। देश-प्रदेश में रहने वाले गांव के लोग भी इस अवसर पर अपने गांव लौट आते हैं। मान्यता है कि जब तक भगवती स्थान में घुमौर होली नहीं खेली जाती, तब तक उनकी होली अधूरी मानी जाती है। बाबा लक्ष्मीनाथ की कृपा से इस आयोजन में आज तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com