पाकुड़ उमस भरी गर्मी से जीवन अस्त-व्यस्त

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़।शुक्रवार को इस वर्ष की जिले के लिए सबसे कष्टदायक एवं अधिक गर्मी वाली दिन रह। शुक्रवार के सुबह से ही सूरज की तेज के आगे सब कुछ बोना लग रहा था। जबकि गुरुवार तक सुबह 9:00 बजे तक बादल छाया रहा, यूं कहे कि दिनभर बादल का आंख मिचोनी चलता रहा। किंतु इसके विपरीत शुक्रवार को तेज धूप व और उमस भरी गर्मी ने लोगों को जीना दूभर कर दिया। ऊपर से शहरी क्षेत्र में जल का त्राहिमाम अलग से परेशान कर रखा है। लाख आदे वादे के बावजूद शहर में जलापूर्ति तत्काल नहीं हो पा रहा है। कारण जो कुछ भी रहा हो किंतु धूप से लोग आज खासा परेशान रहे। प्यास बुझाने के लिए लोग कोल ड्रिंक का सहायता ले रहे थे। वही तेज धूप के आगे दोपहर में रोड सुन सान दिखा। आने जाने वाले राहगीरों की संख्या बहुत कम देखी गई। संध्या 6:00 तक धूप का तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि दोपहर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक देखी गई। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाला समय भ्यावक होगा। आज जगजीवन बिल्कुल अस्त व्यस्त रहा।

Subscribe to my channel



