Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

7 मई को मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में 7 बजे सुबह से मतदान हुआ शुरू

7 मई को मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में 7 बजे सुबह से मतदान हुआ शुरू

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* लोकसभा चुनाव 2024।

*स्टोरी :-* 7 मई को मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में 7 बजे सुबह से मतदान हुआ शुरू। मतदान केंद्र पर भारी मात्रा में पारा मिलट्री फोर्स तैनात किया गया तैनात।।

*एंकर :-* लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे चरण में 7 मई को मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में हो रहा है मतदान। सहरसा जिला के चार विधानसभा क्षेत्र में से तीन विधानसभा क्षेत्र में सहरसा विधानसभा में 195635 पुरुष मतदाता,180129 महिला मतदाता यानी कि कुल 375772 मतदाता मधेपुरा लोकसभा के लिए कर रहे हैं मतदान। वहीं सोनवर्षा विधानसभा में 164828 पुरुष मतदाता,153595 महिला मतदाता यानी कि कुल 318427 मतदाता मधेपुरा लोकसभा के लिए कर रहे हैं मतदान।वहीं महिषी विधानसभा में 157243 पुरुष मतदाता ,149376 महिला मतदाता यानी कि कुल 306624 मतदाता मधेपुरा लोकसभा के लिए कर रहे हैं मतदान। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में 182540 पुरुष मतदाता,168950 महिला मतदाता यानी कि कुल 351506 मतदाता खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के लिए कर रहे हैं मतदान।मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सहरसा सहित चारों विधानसभा में कुल 1390 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।जिसमें कुल 13लाख 60 हजार 546 पुरुष और महिला मतदाता मधेपुरा लोकसभा के लिए मतदान कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मधेपुरा लोकसभा में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र है।जिसमें सहरसा के सहरसा सदर, महिषी एवं सोनवर्षा वहीं मधेपुरा के तीन विधानसभा क्षेत्र जिसमें आलमनगर,बिहारीगंज,एवं मधेपुरा सदर है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com