Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार वाहन जांच के दौरान बैजनाथपुर ओपी अध्य्क्ष की दबंगई आयी सामने। वाहन चालक को पीटा। पिटाई का वीडियो हुआ वायरल। पुलिस जांच में जुटी।

वाहन जांच के दौरान बैजनाथपुर ओपी अध्य्क्ष की दबंगई आयी सामने। वाहन चालक को पीटा। पिटाई का वीडियो हुआ वायरल। पुलिस जांच में जुटी।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहाँ बैजनाथपुर ओपी अध्य्क्ष संजय कुमार दास की दबंगई आयी है सामने। वाहन जांच के दौरान ओपी अध्य्क्ष संजय कुमार दास से एक वाहन चालक से बहस बाजी हो गयी।ये बहस बाजी तकरीबन आधे घण्टे तक चली और देखते ही देखते रोड पर भीड़ लग गयी।वाहन चालक और ओपी अध्य्क्ष संजय दास में बहस बाजी इतनी ज्यादा हो गयी की ओपी अध्य्क्ष संजय दास आग बगुला हो गए और वाहन चालक की पिटाई करने लगे।पिटाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।यह वायरल वीडियो तीन दिन पूर्व का है और सहरसा जिले के बैजनाथपुर का बताया जा रहा है।इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ओपी अध्य्क्ष संजय कुमार दास सिविल ड्रेस में एक वाहन चालक को कैसे पिटाई कर रहा है और वहां लोगों की भीड़ भी देखी जा रही है।जबकि उक्त वाहन पर फैमिली भी बैठी हुई है फिर भी ओपी अध्य्क्ष नहीं माने और वाहन चालक की पिटाई कर दी।
सूत्रों के हवाले के अनुसार बैजनाथपुर में ओपी अध्य्क्ष संजय दास के द्वारा रोड पर वाहन जांच की जा रही थी उसी दौरान किसी बात को लेकर वाहन चालक से बहस बाजी हो गयी।उसी दौरान ओपी अध्य्क्ष आग बगुला हो गए और वाहन चालक की पिटाई करने लगे।
वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने बताया कि वायरल वीडियों का मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है।संज्ञान में आने के बाद आपलोगों से शेयर किया जाएगा।

 

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com