Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

कोरेक्स बेचने से किया मना तो मारी गोली।

कोरेक्स बेचने से किया मना तो मारी गोली।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार।
*स्लग :-* कोरेक्स बेचने से किया मना तो मारी गोली।

*स्टोरी :-* प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरफ बेचने से मना करने पर अपराधियों ने एक लड़की को गोली मारकर किया जख्मी। जख्मी लड़की सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।

*एंकर :-* सहरसा जिले से खबर आ रहि है जहाँ आज शनिवार को प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरफ बेचने से मना करना एक लड़की को मंहगा पड़ा।अपराधियों ने उक्त लड़की को हांथ में गोली मारकर जख्मी कर दिया।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।जहाँ जख्मी का इलाज चल रहा है।।घटना नगर निगम क्षेत्र के भारतीय नगर वार्ड नं 26 की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी लड़की का नाम पूनम कुमारी है जिसकी उम्र 18 साल है और नगर निगम क्षेत्र के भर्तीयनगर वार्ड नं 26 की रहने वाली बतायी जा रही है।वहीं इस घटना को लेकर जख्मी लड़की की माँ ने बताया कि सोनू कुमार नामक लड़का बजरंग वली मंदिर के बगल में कोरेक्स कफ सिरफ बेचता है।बार बार माना करते थे मेरी बेटी जवान है यहां मत बेचो कफ सिरफ 10 तरह का लोग यहां आता है।इसी बात को लेकर आज शनिवार को सोनू शर्मा अपने 10 लड़को के साथ आया और घर में घुस कर मारपीट करने लगे उसके बाद गोली चला दिया।दो बार गोली चलाया एक गोली मेरी बेटी को हांथ में लगी और दूसरी गोली उंगली में लगी है। अभी अपनी लड़की को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती हैं।
वहीं गोली की घटना को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष श्री राम सिंह की माने तो गोली की घटना की सूचना मिली है।जांच की जा रही है।अभी आवेदन अप्राप्त है।आवेदन मिलने के उपरांत जो भी इस घटना में शामिल है उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com