हरदोई भरखनी ब्लाक के भो रापुर में बने पशु आश्रय स्थल में मृत पड़ी गाय

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
हरदोई जनपद के ब्लाक भरखनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोलापुर में बने पशु आश्रय स्थल के बाहर झाड़ियों में कई गाय और बछड़ा मृत अवस्था में पाया गया जिसकी सूचना गौ रक्षक दल को लगी गौ रक्षक दल के जिला प्रभारी प्रांजल शर्मा एवं तहसील अध्यक्ष निशू कुशवाहा अपनी टीम के साथ मौके पर गए और वहां देखा कि मृत पड़े गाय और बछड़े को चिल कौवा नोच नोच कर खा रहे थे जब इस संबंध में गौ रक्षक वालों ने ब्लाक के अधिकारियों से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने साफ कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है सूचना पर ब्लॉक के पशु डॉक्टर गांव पहुंचकर उक्त मृत पड़े गायों का अंतिम संस्कार कराया और कहा कि या गाय बीमार थी इस पर ग्राम प्रधान अमित भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है वहां के स्थानीय लोगों ने दबी जुबान से बताया कि पशु आश्रय स्थल में जिन जानवरों की मृत्यु हो रही है वह भूख और प्यास के कारण उनकी मृत्यु हो रही है वहीं एक तरफ प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर गौ माताओं का भूसा पानी आदि की व्यवस्था करवाई जा रही है और जिम्मेदारों को निर्देश भी दिए जाते हैं कि किसी भी दशा में भूख प्यास से गायों की मृत्यु ना हो लेकिन जिम्मेदार स्थानीय कर्मचारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है

Subscribe to my channel


