Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद वीणा वादिनी संगीत महाविद्यालय के संस्थापक ग्वालियर घराने के संगीतज्ञ प्रोफेसर माधव विनायक गुणे जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

वीणा वादिनी संगीत महाविद्यालय के संस्थापक ग्वालियर घराने के संगीतज्ञ प्रोफेसर माधव विनायक गुणे जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के निदेशक योगेश श्रीवास्तव जी व प्राचार्या अनीता श्रीवास्तव जी के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम मे मास्क, सोशल डिस्टेंडिंग को फॉलो करते हुए सीमित संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी एसपी पुलिस विभाग अशोक सारस्वत जी,विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष रेलवे यूनियन एन.पी. सक्सेना जी हो रहा है बार-बार सक्सेना जी,कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार व कवि डा.चेतन बिहारी सक्सेना जी ,कार्यक्रम आयोजक योगेश श्रीवास्तव जी रहे ने मां सरस्वती व प्रोफेसर माधव विनायक गुणे जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व उनके समक्ष दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।कार्यक्रम का संचालन रवि चेतन चित्रांश द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के पदाधिकारियों द्वारा नेहा रावत और संकल्प यादव को प्रभाकर की डिग्री प्रदान की गई ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पधारे अशोक सारस्वत जी ने कहा कि,” वीणा वादिनी संगीत महाविद्यालय शास्त्रीय संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति के विकास और संवर्धन के लिए कार्य कर रहा है जो कि 1957 से लगातार संगीत के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है ।
विशिष्ट अतिथि एन.पी. सक्सेना जी ने कहा कि,” संगीत में अद्भुत व दैवीय शक्ति होती है जो कि मुर्दा में भी जान फूंक सकती है । संगीत की साधना से मनुष्य ईश्वर को भी प्राप्त कर सकता है ।जिस प्रकार महान संगीत सम्राट स्वामी हरिदास जी ने अपनी संगीत साधना के बल पर साक्षात बांके बिहारी जी को प्रकट होने के लिए मजबूर कर दिया था।”
कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर चेतन बिहारी सक्सेना जी ने कहा कि स्व. श्री माधव विनायक गुणे जी ने उत्तर भारत के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति को उजागर किया उनके शिष्य योगेश श्रीवास्तव उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए टूंडला नगर में संगीत की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या अनीता श्रीवास्तव जी ने धन्यवाद देते हुए प्रसाद वितरित किया ।
मंजू श्रीवास्तव जी, नीरू श्रीवास्तव जी, श्रवण कुमार शर्मा जी, राजू भटनागर जी अतिथि के रूप में रहे।
कार्यक्रम में गुरुदत्त पचौरी, अमन शर्मा , ब्रजभूषण पाराशर, रवि सक्सेना, अंकित पचौरी, संकल्प यादव, पायल शर्मा,रेनू कुमारी, शैलेंद्र शुक्ला, दीपिकाजय,उमंग, रश्मि सागर,नंदनी सागर ने गायकी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया अतिथियों के समक्ष किया ।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com