सहरसा बिहार उधारी में मांगी सिगरेट, नहीं दिया तो दुकानदार पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे पान दुकानदार
उधारी में मांगी सिगरेट, नहीं दिया तो दुकानदार पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे पान दुकानदार

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* सदर थाना क्षेत्र के पशुपालन कॉलोनी में बुधवार की शाम पान दुकानदार एवं उक्त मोहल्ला के निवासी यदुवंशी मुनचुन के ऊपर नामित लोगों द्वारा गोली चलाई गई। गोली चलाए जाने का कारण उधारी में सिगरेट नहीं दिए जाने को बताया गया है। जिसकी सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही थी। पीड़ित पान दुकानदार ने बताया कि वे दुकान पर बैठे हुए थे। तभी उनके ही मोहल्ले का गोलू मिश्रा पहुंचा। वे उनसे उधारी में सिगरेट क मांग किया। जिसे देने से उन्होंने इनकार किया। ऐसे में उनके साथ गाली गलौज की गई। उन्हें दुकान से खींचकर बाहर निकाला गया। हो हल्ला हुआ तो आसपास के लोग जूटे। जिसके बाद वे धमकी देते हुए चले गए। थोड़ी देर बाद उनके साथ राजा मिश्रा , चुन्ना मिश्रा , उनके पिता प्रेम मिश्रा और उनकी मां हथियार के साथ उनके दुकान पर पहुंचे। उनके साथ मारपीट की गई। दुकान के गले में दिन भर के रखे रुपए लूट लिए गए। फिर उन पर गोली चलाई गई। गोली उन्हें नहीं लगी। सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी। जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
*BYTE :-* यदुवंशी मुनचुन पीड़ित दुकानदार।

Subscribe to my channel

