30 हजार नगद छिनतई घटना का 12 घण्टे के अंदर पुलिस ने किया उद्भेदन

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* 30 हजार नगद छिनतई घटना का 12 घण्टे के अंदर पुलिस ने किया उद्भेदन। 4 अंतरजिला अपराधी हुआ गिरफ्तार। एसपी हिमांशु ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
*एंकर :-* सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीते कल बुधवार को तकरीबन साढ़े 3 बजे चंद्रकिशोर पोदार नामक व्यक्ति से मोटर साईकिल सवार अपराधियों ने 30हजार नगद रुपया छिनतई कर फरार हो गया था।जिसको लेकर पीड़ित व्यक्ति के द्वारा सदर थाने मे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।इसी मामले में सहरसा पुलिस ने 4 अंतरजिला अपराधी को गिरफ्तार कर छिनतई की घटना का मात्र 12 घण्टे के अंदर उद्भेदन किया।आज एसपी हिमांशु ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
एसपी हिमांशु ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि बीते कल कुछ अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के कचहरी ढाला स्थित एसबीआई से 30 हजार रुपया लेकर जा रहे चंद्रकिशोर पौदार नामक व्यक्ति से तकरीबन साढ़े 3 बजे छिनतई कर फरार हो गया था।इस मामले को लेकर सदर थाना में मामला भी दर्ज हुआ था जिसका कांड संख्यां 228/24 है।इस कांड के उद्भेदन को लेकर एक टीम का गठन सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में किया गया।लेकिन टेक्निकल टीम में शामिल साइबर डीएसपी अजित कुमार भी संभाल रहे थे। इस टीम ने तकरीबन 25 से 30 कैमरे देखे बैंक का भी कैमरा देखे।अवलोकन करने पर कुछ लोगों पर इनका शक हुआ।उसके बाद तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कुछ लोगों को चिन्हित किया गया।उसके बाद 5 अपराधियों में 4 को गिरफ्तार किया गया।जिसमें एक का नाम पिंटू मिश्रा,दूसरे का नाम रहित पांडेय,तीसरे का नाम सन्नी पांडे और चौथे का नाम विशाल पांडे है।
उन्होंने ये भी बताया कि तिवारी गैंग के नाम से जाना जाता है ये लोग।इनकी गिरफ्तारी बेगूसराय जिले के फुलवरिया थानां क्षेत्र के वार्ड नं 11 गांव सोगराहा बरौनी से गिरफ्तार किया गया।इसीके निशानदेही पर लूटी गई 30 हजार रुपया एक मोटरसाइकिल 4 मोबाइल बरामद किया गया।गिरफ्तार अपराधी में पिंटू मिश्रा कृष्णा कॉलोनी नवादा चौक जरुआ थानां जिला बैशाली हाजीपुर का रहने वाला है जिसका आपराधिक इतिहास भी रहा है।वही दूसरे अपराधी का नाम रहित पांडेय ये भी वैशाली जिले का ही रहने वाला है।तीसरे अपराधी का नाम सन्नी पांडेय है जो बेगूसराय जिले का रहने वाला है और चौथे अपराधी का नाम विशाल पांडेय है जो बेगूसराय जिला का रहने वाला बताया जा रहा है और इनका भी आपराधिक इतिहास रहा है।

Subscribe to my channel



