Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

बिजली करेंट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

बिजली करेंट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* बिजली करेंट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम। जलावन काटने चढा था पेड़ पर उसी दौरान हुआ हादसा।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज सोमवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति की बिजली करेंट लगने से मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।व्यक्ति जलावन को लेकर पेड़ पर चढा था उसी दौरान बिजली की तार की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी।घटना सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के सिमरी गांव की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान महेश्वर चौधरी के रूप में हुई है जिसकी उम्र तकरीबन 45 वर्ष है और सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के हिंदुपुर वार्ड नं 8 का रहने वाला बताया जा रहा है। महेश्वर चौधरी जलावन को लेकर सिमरी गांव में पेड़ पर चढ़ रहा था उसी दौरान 11 हजार तार की चपेट में आ गया जिससे करेंट लगने से उसकी मौत हो गयी।आनन फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया उसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच में जुटी।
वहीं मृतक के परिजन सिंघेसर चौधरी की माने तो सिमरी गांव गए थे जलावन काटने।पेड़ पर चढ़े जलावन काटने उसी दौरान बिजली तार की चपेट में आ गया और करेंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गयी।आनन फानन में हमलोग उसको लेकर सिमरीबख्तियारपुर अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दिए।उसके बाद पुलिस आयी और जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल भेज दिया।
वहीं सिमरीबख्तियारपुर थानां अध्य्क्ष सुबोध कुमार की माने तो एक 45 वर्षीय महेश्वर चौधरी नामक व्यक्ति की बिजली की करेंट लगने से मौत हुई है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।जांच की जा रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com