Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

गांव में शादी के दौरान जमकर हुई मारपीट। मारपीट 30 वर्षीय युवक की हुई मौत

गांव में शादी के दौरान जमकर हुई मारपीट। मारपीट 30 वर्षीय युवक की हुई मौत

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* गांव में शादी के दौरान जमकर हुई मारपीट। मारपीट 30 वर्षीय युवक की हुई मौत।परिवार में मचा कोहराम। पुलिस जांच में जुटी।

*एंकर :-* सहरसा जिले से खबर सामने आ रही है जहां बीते कल सोमवार को देर रात शादी समारोह में दो युवक में जमकर हुई मारपीट।मारपीट में युवक की हुई मौत।मौत की खबर सुनते ही परिवार में मचा कोहराम।घटना सहरसा जिले के पतरघट ओपी थानां क्षेत्र के भद्दी गांव की बतायी जा रही है।हालांकि आरोपी युवक को पतरघट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सिकंदर ऋषिदेव के पुत्र अमलेश सादा के रूप में हुई है।जो पतरघट ओपी थानां क्षेत्र के करिमत गांव वार्ड नं 12 का रहने वाला बताया जा रहा है।बीते कल युवक एक शादी समारोह में शामिल हुआ था उसी दौरान किसी बात को लेकर एक युवक से बहस हो गयी।बहस इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि एक युवक जिसका नाम सिकंदर सादा है वो लाठी से सिर पर हमला कर दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आज मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।वहीं पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी।
घटना को लेकर मृतक के परिजन सिकंदर ऋषिदेव की माने तो दोनो लड़ाई किया उसी दौरान बांस उठाकर माथा पर मारा उसी दौरान उसकी मौत हो गयी।उन्होंने ये भी बताया कि शादी समारोह में निमंत्रण पुरने गया था।सब शादी समारोह में लगा हुआ था उसी दौरान किसी बात को लेकर बकझक हुई और बांस से मारकर हत्या कर दिया।
घटना को लेकर पतरघट ओपी थानां अध्य्क्ष अजय पासवान की माने तो शादी समारोह में दोनो युवक में किसी बात को लेकर बहस हुई थी उसी दौरान दोनो तरफ से बांस से मारपीट हुई जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।उन्होंने ये भी बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है पूछताछ की जा रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com