वार्ड 34 में जलजमाव की समस्या को लेकर नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
वार्ड 34 में जलजमाव की समस्या को लेकर नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

*लोकेशन सहरसा (बिहार)
*संवाददाता विकास कुमार
वार्ड 34 में जलजमाव की समस्या को लेकर नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 में जलजमाव की समस्या को लेकर वार्ड पार्षद सिंकु सिन्हा और स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए नाला निर्माण की जरूरत है। नाला निर्माण को लेकर आपत्ति जताए जाने के बाद लोगों ने नगर आयुक्त से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि सड़क और नाला निर्माण के लिए जमीन में जगह छोड़ी गई है और जलजमाव से राहत के लिए जल्द नाला निर्माण जरूरी है। नगर आयुक्त ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर स्थल निरीक्षण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद नियमानुसार नाला निर्माण को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel



